मंगलवार, 22 मई 2018

मौत (मृत्यु) से जुड़े 35 रोचक तथ्य। Amazing Facts About Death.







नमस्कार दोस्तो में योगेन्द्र एक बार फिर से आपका स्वागत करता हुं अपने ब्लाॅग गजब दुनिया पर। दोस्तो पिछले पोस्ट में मैने आपको प्यार की निशानियों के बारे में कुछ रोचक तथ्य बताऐ थे। आशा करता हुं आपको जानकारी अच्छी लगी होगी। तो चलिऐ दोस्तो आज जानते हैं मृत्यु के बारे में कुछ रोचक तथ्य।

जिसने जन्म लिया है उसकी मृत्यु अवश्य होगी यह एक अटल सत्य है हमारे पास चाहे कितनी भी टेक्नोलॉजी आ जाये और इंसान चाहे कितना भी विकसित क्यों न हो जाये। लेकिन यह एक विधि का विधान है जो परम सत्य है और इस नियम को परमात्मा ने बनाया है तो इस नियम को कोई तोड़ नहीं सकता। इन्सान चाहे कितना भी शक्तिशाली और बुद्धिजीवी क्यों न बन जाये, लेकिन कभी भी परमात्मा से आगे नहीं जा सकता। तो आज हम जानते हैं मौत से जुड़े 35 रोचक तथ्य । Interesting facts about death hindi तो चलिए अब शुरू करते हैं।

1 . अगर आपने भगवत गीता पढ़ी हैं या TV सीरियल देखा हैं तो आपको पता होगा की इंसान के शरीर को चलाने वाली आत्मा होती है जो कभी न मरती है और न जन्मती है सिर्फ शरीर मरता है और आत्मा शरीर बदलती है।

2 . कभी भी मृत्यु के समय हमारे शरीर के सारे ओर्गंस एक ही बार में काम करना बंद नहीं करते बल्कि एक एक करके काम करना बंद करते हैं और सबसे लास्ट में हमारे सुनने की क्षमता ख़त्म होती है यानी सभी बॉडी ओर्गंस के रुकने के बाद भी कुछ समय तक इंसान आस पास की बातो को सुन सकता है भले ही दिमाग के काम ना करने की वजह से इंसान कुछ समझ नहीं पाता।

3 . यदि किसी आदमी के सिर को काट दिया जाये तो वह तकरीबन २० सेकंड तक जिन्दा रह सकता है लेकिन किसी इंसान के सिर में गोली मार दी जाए तो वह तुरंत ही मर जायेगा।

4 . दुनिया में प्रतिदिन करीब 1,59,636 लोगों की मृत्यु होती है।







5 . जो एंजाइम पेट में हमारे खाने को पचाते हैं, मरने के 3 दिन बाद वह हमारी आंतो को ही पचाने लग जाते हैं।

6 . लेफ्ट हैंड का इस्तेमाल करने वाले वाले इंसान राइट हैंड यूज करने वालों के मुकाबले 3 साल कम जीते हैं।

7 . किसी भी इंसान की मौत का कारण उसका बुढ़ापा नहीं बनता बल्कि बुढ़ापे में शरीर के एंटीबायोटिक एलेमेंट्स और रोग प्रतिरोधी क्षमता कम हो जाती है जिस से प्राणी को बहुत सारी बिमारी जकड लेती हैं और फिर यही बीमारी उनकी मौत का कारण बन जाती है।

8 . मरे हुए इंसान को जलाने की परंपरा करीब साड़े तीन लाख साल पहले से चली आ रही है।

9 . आपको यह जानकर भी हैरानी होगी की दुनिया में हर साल करीब 7 हजार लोगों की मौत प्रिस्क्रिप्शन पर लिखी दवा का नाम समझ नहीं आने की वजह से होती हैं। क्योंकि डॉ जिस राइटिंग में लिखते हैं वो तो वो ही जाने और मेडिकल स्टोर वाले फिर जो समझ में आये वही  दवाइयां पकड़ा देते हैं।

10 . आपने ये बात नोटिस की होगी की बहुत सारे लोगो की मौत सुबह ढाई बजे से साडे चार  बजे  के बीच होती है , क्या आप जानते हैं क्यों ? क्योंकि वह रात का वो वक़्त होता है जब हमारा शरीर सबसे कमज़ोर हालत में होता है।

11 . ये तो कोई फिक्स नहीं बता सकता लेकिन research के आंकड़ो के अनुसार अब तक करीब 100 अरब से ज्यादा लोगो की मौत हो चुकी है।

12 . न्युयोर्क सिटी में उतनी हत्याएं नहीं होती हैं जितनी वहा आत्महत्याए होती है।

13 . समुद्र में शार्क मछलियों द्वारा हर साल सिर्फ 12 मनुष्य ही मारे जाते हैं जबकि मनुष्य हर घंटे समुद्र में 11,417 शार्क मछलियों को अपना शिकार बना लेता है।

14 . और उस से भी ज्यादा चौकाने वाली बात यह है कि उतनी मौते शार्क अटैक से भी नहीं होती जितनी मौते लोगों के सर पर नारियल गिरने से होती है।

15 . अमेरिका में हर घंटे एक इंसान की मौत ड्रिंक एंड ड्राइव की वजह से होती है।

16 . ब्रिटेन के हाउस ऑफ़ पार्लियामेंट में मरना भी गैर क़ानूनी है।

17 . जब एक बच्चा पैदा होता है तो तब उसकी 300 हड्डिया होती हैं लेकिन मौत के समय तक ये सिफ 206 ही रह जाती है।







18 . यदि दिमाग की कोशिकाओ को ओक्सिजन न मिले तो वे सिर्फ 3 मिनट में ही मर सकती है।

19 . इस बात की ज्यादा संभावना है कि आपकी मौत आतंकवादी हमले की बजाय बाथरूम में पैर फिसलने या बिजली गिरने से हो।

20 . मौत के 6 घंटे बाद हमारा शरीर पूरी तरह से अकड़ जाता है।

21 . कॉकरोच सिर कट जाने के बाद भी नौ दिनों तक जिंदा रह सकते हैं।

22 . भारत में हर घंटे एक महिला की मौत दहेज़ सम्बन्धी कारणो से होती है।

23 . मौत के कुछ घंटो बाद इन्सान की चमड़ी का रंग सफ़ेद और बैंगनी होने लगता है।

24 . प्राचीन मिस्र में लोग अपनी बिल्ली के मरने पर अपनी भौंए छिलवा लेते थे।

25 . दुनिया में बहुत बार ऐसा भी हुआ है कि इंसान को मृत घोषित करने के बाद भी उनको जिन्दा पाया गया है।

26 . हर चालीस सेकेंड में कोई ना कोई आत्महत्या कर ही लेता है।

27 . हर नब्बे सेकेंड में बच्‍चा पैदा करते हुए एक मां की मौत हो जाती है।

28 . मौत के बाद शरीर का जो अंग धरती के सबसे नजदीक होता हैं खून का बहाव भी उसी तरफ हो जाता हैं और फिर खून जम जाता है।

29 . नाखून मृत्यु के बाद नहीं बढ़ते। लेकिन चमड़ी के सूख जाने से नाखूनों को देखकर ऐसा लगता है कि वो मृत्यु के बाद भी बढ़ रहें हैं।

30 . WHO (world health orgnisation) के अनुसार आठ लोगों में से एक आदमी की मौत का कारन वायु प्रदुषण है यानी हवा इतनी गंदी हो चुकी है कि अगर वह फेंफडों में जाती है तो  उसके जरिए शरीर के खून को भी गन्दा कर देती है।

31 . क्या आपको पता है कि मृत पड़े शव का अंदाज़ा कैसे लगाया जाता है कि मृत्यु कितने समय पहले हुई हैं ? इसका अंदाजा मृत शव पर पड़े हुए कीड़ो की प्रजाति से लगाया जाता है।

32 . ब्रिटेन की एक कंपनी जिसका नाम ”रेंट ए मॉउरनर” है यह किसी की मृत्यु पर लोगो को रोने के लिए किराये पर देती है और इन लोगो को मृत के घर जाकर उसके लिए रोना होता है और ये लोग बिलकुल ऐसे रोते हैं मनो मृतक की ही फॅमिली हो।

33 . फांसी देने के बाद आदमी का लिंग सख्त हो जाता हैं और कभी-कभी तो मरने के बाद इसमे से वीर्य स्खलन भी हो जाता हैं।

34 . जिन बिमारियो का इलाज आसानी से किया जा सकता हैं उनकी वजह से भी हर साल 4 लाख से ज्यादा मौते होती हैं।

35. धरती की तुलना में पानी में शव 4 गुणा तेजी से सङता हैं।

दोस्तो पोस्ट आपको कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताये। और अगर आप किसी चीज के बारे में जानना चाहते हैं तो कमेंट करके जरूर बताये कोशिश करेंगे आपकी उत्सुकता को पुरी करने की।

1 टिप्पणी:

Gajab Duniya

ङायनासोर के बारे में कुछ रोचक तथ्य। Amazing Facts About Dinasour

नमस्कार दोस्तो में योगेन्द्र एक बार फिर से आपका स्वागत करता हुं अपने ब्लाॅग गजब दुनिया पर। दोस्तो पिछले पोस्ट में मैने आपको मृत्यु के बार...