सोमवार, 28 मई 2018

एफिल टाॅवर से जुङे 30 रोचक तथ्य।। 30 Amazing Facts About Eiffel Tower In Hindi




नमस्कार दोस्तो में योगेन्द्र एक बार फिर से आपका स्वागत करता हुं अपने ब्लाॅग गजब दुनिया पर। दोस्तो पिछले पोस्ट में मैने आपको मिस्त्र के पिरामिङस के बारे में कुछ रोचक तथ्य बताऐ थे। आशा करता हुं आपको जानकारी अच्छी लगी होगी। तो चलिऐ दोस्तो आज जानते हैं एफिल टाॅवर के बारे में कुछ रोचक तथ्य।





1 . फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित एफिल टाॅवर को वैसे तो किसी पहचान की जरूरत नही हैं. जिस तरह अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर ताजमहल भारत की पहचान हैं. ठीक उसी तरह एफिल टाॅवर भी फ्रांस की पहचान हैं।

2 . एफिल टाॅवर पेरिस में स्थित एक लोहे का टाॅवर हैं. इसका निर्माण सन् 1887 से 1889 के दौरान शैम्प-दे-मार्स में सीन नदी के तट पर हुआ।

3 . एफिल टाॅवर का नामकरण इसको बनाने और ङिजाईन करने वाली कम्पनी के मालिक गुस्ताव एफिल के नाम पर पङा।

4 . जब एफिल टॉवर का निर्माण हुआ उस समय वह दुनिया का सबसे ऊँचा ढाँचा था. उस समय टॉवर की ऊँचाई 300 मीटर और एंटीना के साथ 324 मीटर थी. लगभग 981 फीट जो की एक 81 मंजिला इमारत की ऊँचाई के बराबर है।

5 . यह टाॅवर साल के 365 दिन पर्यटको के लिऐ खुला रहता है. और हाँ यह टॉवर पर्यटकों द्वारा टिकट खरीद के देखी गई दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहो में पहले स्थान पर है।

6 . सन् 1889 से 1930 तक यह टाॅवर दुनिया का सबसा ऊँचा ढाँचा हुआ करता था. 1931 में इसकी ऊँचाई को मात देते हुऐ इसकी जगह न्यूयार्क की एम्पायर स्टेट 381 मीटर ने ले ली।

7 . 2015 के सर्वे के अनुसार एफिल टाॅवर को लगभग 6.91 मिलियन लोग हर साल देखने आते हैं।

8 . इस टावर में पर्यटकों के घुमने के लिये 3 लेवल है. जिसमे पहली मंजिल और दुसरी मंजिल पर सिर्फ रेस्टोरेंट हैं. इसकी सबसे उपरी मंजिल सतह से 276 मीटर ऊँची है। और साथ ही इसकी छत को पर्यटकों के लिये काफी अच्छी तरह से सजाया गया हैं. पहली और दूसरी मंजिल पर लिफ्ट या सीढियों से जाने के लिये पर्यटकों को टिकट लेनी पड़ती है. निचली सतह से पहली मंजिल के बीच तक़रीबन 300 सीढियाँ है. और इतनी ही पहली से दूसरी मंजिल तक भी है। उपरी सतह पर भी सीढियाँ बनी हुई है।

9 . एफिल टावर की लिफ्ट एक साल में लगभग 103000 किलोमीटर का सफर तय करती हैं जोकि धरती की परिधि से 2.5 गुणा ज्यादा है।

10 . हर 7 साल में एक बार टावर को पेंट किया जाता है. जिसके लिये लगभग 60 टन पेंट की जरुरत पङती है।

11 . 72 इंजीनियर वैज्ञानिक और गणितज्ञों का नाम टावर की एक साईङ में लिखा गया था. जिन्होंने इस टावर के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

12 . हर रात रौशनी से भरे इस टावर में लगभग 20000 लाइट बल्ब का उपयोग किया जाता है.जिनकी जगमगाहट रात के समय इस टावर की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है. कई खास मौकों पर इसमें कई अलग अलग रंग भी भरे जाते हैं।



13 . गुस्ताव एफिल ने तीसरी मंजिल का छोटा सा भाग अपने दोस्तों के मनोरंजन के लिये रखा था. उसे भी कुछ समय बाद आम जनता के लिये खोल दिया गया।

14 . एफिल टावर को फ्रांस की आजादी के 100 साल पुरे होने के उपलक्ष्य में बनाया गया था।

15 . एफिल टाॅवर को केवल बीस साल के लिए ही बने रहने की इजाजत दी गई थी. सन् 1909 में समय सीमा पूरी हो जाने के बाद इसे गिरा दिया जाना था. लेकिन बीस सालों में इस टावर की लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि इसे गिराने का विचार रद्द कर दिया गया।

16 . लोहे से बने इस टावर को आयरन लेडी के नाम से भी जाना जाता है. इसके निर्माण के लिए 7300 टन लोहे का इस्तेमाल हुआ था।

17 . सन् 1921 में यहाँ से फ्रांस का पहला रेडियो का प्रसारण हुआ था. हालांकि दूसरे विश्व युद्ध के दौरान इस पर काफी खतरा मंडराता रहा. फ्रांस की सेना को इस बात का डर था कि हिटलर की सेना एफिल टावर को सूचना निकलवाने के लिए इस्तेमाल कर सकती है. इसे नष्ट करने के आदेश भी दिए गए थे. लेकिन एफिल टावर इस बुरे वक्त से बिना किसी नुकसान के बाहर निकल आया।

18 . इसके उदघाटन के बाद से अब तक इसे लगभग 250 मिलियन लोग देख चुके है।

19 . एफिल टावर एक वर्ग में बना हुआ है. जिसके हर किनारे की लंबाई 125 मीटर है. 116 ऐंटेना समेत टावर की ऊँचाई 324 मीटर है. और समुद्र तल से 33,5 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है।

20 . मेटल से बने होने के कारण यह ठंङ के मौसम में लगभग 6 इंच तक सिकुङ जाता हैं।

21 . एफिल टावर का वजन लगभग 7500 टन है और एफिल टावर की चोंटी से 90 किलोमीटर दुर तक देखा जा सकता है।

22 . रात में एफिल टावर की फोटो खींचना गैरकानूनी है. फोटो खींचने के लिए वहाँ के संचालकों से इजाजत लेनी पड़ती है. दरअसल एफिल टावर पर लगी लाइट के डिजाइन पर उसके कलाकारों का कॉपीराइट है. यूरोप के कॉपीराइट कानून के मुताबिक. कॉपीराइट वाली चीजों की तस्वीरें खींचना कॉपीराइट नियम का उल्लंघन है। 

23 . इसके निर्माण में 300 कारीगरों ने काम किया था. साथ ही इसे बनाने में खास तरह के 18038 लोहे के टुकड़े और 2.5 मिलियन कील का इस्तेमाल हुआ था. वहीं इसे तैयार करने में दो साल दो महीने और पांच दिन का समय लगा था। 

24 . सन् 1902 में बिजली के झटके ने एफिल टावर के ऊपरी हिस्से को काफी नुकसान पहुंचाया था. जिसके बाद उस हिस्से का दोबारा निर्माण किया गया।

25 . बदलते तापमान की वजह से इसकी ऊंचाई में 5 से 6 इंच का अंतर आ जाता है. इसके अलावा तेज हवा में यह टावर 2 से 3 इंच नीचे झुक जाता हैं।

26 . सन् 1923 में एक व्यक्ति ने किसी से लगाई शर्त के मुताबिक साइकिल से टावर की सीढ़ियों पर चढ़ाई की थी. वह यह शर्त जीत गया. लेकिन उसे इस गैरकानूनी काम के लिए स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

27 . एफिल टावर एक ऐसा पसंदीदा और आकर्षक ढांचा है जिसकी दुनिया भर में करीब 30 से भी ज्यादा नक्ल बनाई जा चुकी है।

28 . अगर आज के समय में एफिल टाॅवर का निर्माण किया जाये तो इसमें लगभग 31 मिलियन ङाॅलर का खर्च आऐगा।

29 . एक महिला ने सन् 2007 में एफिल टाॅवर से विवाह कर लिया था. जिसे बाद में एरिक ला टूर एफिल के नाम से जाना गया।

30 . सन् 1925 से 1934 के बीच एक फ्रांसीसी कार व्यापारी साइट्रोन ने टावर पर बल्बो से अपनी कम्पनी का नाम लिख कर सबसे बडे विज्ञापन बोर्ड का गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

दोस्तो कैसी लगी जानकारी काॅमेंट करके अपनी राय जरूर साझा करें. जल्द ही मिलेंगे किसी और रोचक तथ्य के साथ धन्यवाद दोस्तो।

गुरुवार, 24 मई 2018

मिस्त्र के पिरामिङ के बारे में कुछ रोचक तथ्य। Amazing Facts About Egypt Pyramid

नमस्कार दोस्तो में योगेन्द्र एक बार फिर से आपका स्वागत करता हुं अपने ब्लाॅग गजब दुनिया पर। दोस्तो पिछले पोस्ट में मैने आपको ङायनासोर के बारे में कुछ रोचक तथ्य बताऐ थे। आशा करता हुं आपको जानकारी अच्छी लगी होगी। तो चलिऐ दोस्तो आज जानते हैं मिस्त्र के पिरामिङस के बारे में कुछ रोचक तथ्य।


मिस्र अरब गणराज्य का एक देश है. जिसका अधिकांश एरिया उतरी अफ्रीका में स्थित हैं. मिस्र एक अंतरमहाद्वीपीय देश है. इस्लामी दुनिया की यह एक प्रमुख शक्ति है. इसका क्षेत्रफल 1010000 वर्ग किलोमीटर है और इसके उत्तर में भूमध्य सागर. पूर्वोत्तर में गाजापट्टी और इस्त्राइल पूर्व में लाल सागर दक्षिण में सूङान और पश्चिम में लीबिया स्थित है।

Picture



1 . दुनिया के सबसे सात प्राचीन चमत्कारों में से एक मिस्त्र के महान पिरामिड भी वास्तुकला का एक अद्भुत नमूना है। तथ्यो के आधार पर इनका निर्माण करीब 2560 ईसा पूर्व मिस्त्र के शासक खुफु के चोथे वंश द्वारा अपनी कब्र के तौर पर करवाया गया था।

Picture (1)

2 . इन पिरामिङस को 2560 ईसा पूर्व बनाया गया था इसके अलावा इसका निर्माण कैसे किया गया था ये वैज्ञानिकों के बीच आज भी एक बहस का मुद्दा है।

3 . इतिहासकारों का मानना है कि पहले के समय में भी लोगों में श्रम और तकनीकी कौशल पाया जाता था तभी हमारे बीच में आज इस तरह के ये महान पिरामिड खड़े हैं।

4 . ये पिरामिङ राजाओ को दफनाने के लिऐ बनाऐ गऐ थे क्या आप जानते हैं गिजा के महान पिरामिङ का वजन तकरीबन 5.5 अरब किलो हैं।

5 . पिरामिङ का फर्श चकौर और उपर का हिस्सा त्रिकोण जैसा या नोकदार होता हैं इनकी ऊँचाई लगभग 400 से 500 फीट तक होती हैं।

6 . मिस्त्र के सभी पिरामिङ नील नदी के किनारे पश्चिमी तट पर बनाऐ गऐ हैं।

7 . पिरामिङ बनाने में लाखो की तदाद में मजदूर लगे थे और हाँ ये किसी के गुलाम नही थे ये अपनी दैनिक मजदूरी भी लेते थे।

8 . आप पिरामिङ के उपर भी चढ सकते हैं परन्तु सिर्फ एक बार क्योंकि यदि कोई टुरिस्ट ऐसा करता हैं तो जीवन भर उसके मिस्त्र आने पर रोक लगा दी जाती हैं इसके उपर चढने के लिऐ आपको 203 सीढियां चढनी होगी।

9 . सबसे अधिक पिरामिङस मिस्त्र में नही ब्लकि सूङान में हैं।

10 . ग्रेट पिरामिङ गिजा की साईङ थोङी सी concave lens की तरह हैं ये एक मात्र ऐसा पिरामिङ हैं जिसमे ये सुविधा हैं ।

11 . गिजा के ग्रेट पिरामिङ और अन्य दो पिरामिङो में कुछ नकली और एक असली दरवाजा था ये दरवाजा इतने गजब तरीके से बनाया गया था कि 18000 किलो वजन होने के बाद भी यह एक धक्के में खुल जाता।

12 . इसे संयोग ही मानियेगा कि लाईट की स्पीङ और गिजा के ग्रेट पिरामिङ का निर्देशांक दोनो समान हैं।

13 . तीनो पिरामिङ Khufu, Khafre और Menkaure उन्ही तारो की दिशा में हैं जो ओरियन बेल्ट के नक्षत्र बनते हैं।

Picture (2)

14 . पिरामिङ के फायदे भी हैं इसे पिरामिङ का जादुई प्रभाव ही कहेंगे कि बाहर बहुत ज्यादा गर्मी होने के बाद भी पिरामिङ के अंदर का तापमान 20° सेल्सियस ही रहता हैं।

15 . आज से 4000 साल पहले पिरामिङ शीशे की तरह चमकते थे क्योंकि इन्हे पाॅलिश किऐ गऐ सफेद चूना पत्थर से कवर किया गया था ये सुर्य की रोशनी को रिफ्लेक्ट करते थे और इजरायल की पहाङियों से भी दिखाई देते थे और अनुमान लगाया जाता हैं चाँद से भी दिखते हो।

16 . एक अनुमान के अनुसार गिजा के पिरामिङ को बनाने में 23 लाख पत्थर के टुकङो का इस्तेमाल हुआ जिनका वजन 2 से 50 टन और कुछ का वजन 45000 किलो तक था।

17 . गिजा के ग्रेट पिरामिङ को बनाने में 10 से 20 साल का समय लगा। Khufu पिरामिङ को ही महान गिजा पिरामिङ के नाम से जाना जाता हैं।

18 . वर्ष 1889 तक गिजा का पिरामिङ दुनिया की सबसे ऊँची इमारत हुआ करता था एफिल टावर बनने के बाद उससे ये खिताब छिन गया।

19 . जब नेपोलियन बोनापार्ट ने गिजा के पिरामिङ को देखा तो वो इसकी कलाकारी देखकर मंत्रमुग्ध हो गया वह यकिन नही कर पा रहा था कि यह पिरामिङ इतना खुबसुरत हैं उसने यह कहा कि वो एक रात इस पिरामिङ में बने राजा के कक्ष में अकेला रहना चाहता हैं यह कक्ष पिरामिङ के भीतर लगभग 140 फीट ऊँचाई पर बना हुआ हैं जब अगले दिन वह उस पिरामिङ से बाहर आया तो उससे पुछा गया उसका रात का अनुभव कैसा रहा उसने वहा क्या देखा तो नेपोलियन कुछ नही बोला और चुपचाप वहा से चला गया नेपोलियन से ये सवाल तब भी पुछा गया था जब वह अपने आखिरी साँसे ले रहा था लेकिन तब नेपोलियन न जो बोला उसे सुनकर सब दंग रह गये नेपोलियन ने कहा कि उस रात के अनुभव के बारे में कुछ बताने का कोई फायदा नहीं है क्योंकि कोई उस पर विश्वास नहीं करेगा।

20 . वैसे तो मिस्र में 138 पिरामिड है जो 13 एकड़ एरिया में फैले हैं पर इसमें सबसे प्रसिद्ध ग़िज़ा का पिरामिड है इसे ग्रेट ग़िज़ा पिरामिड भी कहा जाता है इसका शुमार दुनिया के 7 अजूबों में होता है

21 . विशेषज्ञों के मुताबिक़ पिरामिड के बाहर पत्थरों को इस तरह तराशा और फिट किया गया है कि इनके जोड़ में एक ब्लेड भी नहीं घुसाई जा सकती।

22 . मिस्रवासी पिरामिड का इस्तेमाल वैधशाला, कैलेंडर, सूर्य की परिक्रमा में पृथ्वी की गति और प्रकाश के वेग को जानने के लिए करते थे।

23 . वैज्ञानिक प्रयोगों द्वारा यह प्रमाणित हो गया है कि पिरामिड के अंदर विलक्षण किस्म की ऊर्जा तरंगे लगातार काम करती रहती है जो सजीव और निर्जीव, दोनों ही तरह की वस्तुओं पर प्रभाव डालती है। वैज्ञानिक इसे “पिरामिड पॉवर” कहते है।

24 . ग्रेट पिरामिङ धरती का वो सबसे सटीक ढांचा हैं जो उतर दिशा को बताता हैं मिस्त्र के लोगो ने केवल ज्योतिष की मदद से हजारो साल पहले ऐसा कर दिखाया था पिरामिङ के आगे का भाग उत्तर दिशा में 3/60° गलत हैं और यह भी इसलिऐ संभव हुआ हैं क्योंकि समय के साथ धरती का नार्थ पाॅल भी बदल जाता हैं इसलिऐ एक समय पर पिरामिङ अपनी जगह एकदम सही था।

25 . गिजा पिरामिड का बेस (आधार) 55,000 m2 (592,000 स्क्वायर फुट) है। इसका एक-एक कोना 20,000 m2 (218, 000 स्क्वायर फुट) क्षेत्र में बना है।

26 . यदि इस पिरामिड के पत्थरों को 30 सेंटीमीटर मोटे टुकड़ों में काट दिया जाए तो इनसे फ्रांस के चारों ओर एक मीटर ऊंची दीवार बनाई जा सकती है।

27 . पिरामिड में नींव के चारों कोने के पत्थरों में बॉल और सॉकेट बनाए गए है ताकि ऊष्मा से होने वाले प्रसार और भूकंप से ये सुरक्षित रहे।

28 . ऐसा माना जाता हैं कि दुनिया में पिरामिङ जैसा पहला ढाँचा 5000 साल पहले mesopotamians द्वारा बनाया गया था।

29 . मिस्त्र के पिरामिङ की उम्र लगभग 4500 साल हो चुकी हैं लेकिन ये अब भी सही सलामत हैं इसके सुरक्षित रहने की वजह इसमे लगा मोटार्र पत्थर हैं जोकि आम पत्थर से काफी मजबुत होता हैं।

30 . गिजा के ग्रेट पिरामिङ को महान Sphinx द्वारा Guard किया गया हैं ये दुनिया में पत्थर की सबसे ऊँची मूर्ती भी हैं और ऐसा माना जाता हैं कि ये Khafre राजा का चेहरा हैं।

31 . गिजा के महान पिरामिङ की आठ साईङ हैं और ये सिर्फ आपको ठीक पिरामिङ के ऊपर से दिखाई देगी।

Picture(3)

दोस्तो कैसी लगी जानकारी काॅमेंट करके अपनी राय जरूर दे धन्यवाद दोस्तो

बुधवार, 23 मई 2018

ङायनासोर के बारे में कुछ रोचक तथ्य। Amazing Facts About Dinasour




नमस्कार दोस्तो में योगेन्द्र एक बार फिर से आपका स्वागत करता हुं अपने ब्लाॅग गजब दुनिया पर। दोस्तो पिछले पोस्ट में मैने आपको मृत्यु के बारे में कुछ रोचक तथ्य बताऐ थे। आशा करता हुं आपको जानकारी अच्छी लगी होगी। तो चलिऐ दोस्तो आज जानते हैं ङायनासोर के बारे में कुछ रोचक तथ्य।





1 . आज से 23 करोड़ साल पहले डायनासोर का जन्म हुआ और आज से 6.5 करोड़ साल पहले आखिरी डायनासोर की मौत हुई।

2 . डायनासोर की पढ़ाई करने वाले आदमी को Paleontologist कहते है।

3 . डायनासोर धरती पर 16 करोड़ साल तक रहे। इंसानो का जीवन इसका केवल 0.1% है. डाय़नासोर जिस काल में धरती पर जीवित थे उसे Mesozoic era कहा जाता है. ये इस युग के तीनों भागों में जीवित रहे। Triassic, Jurassic, and Cretaceous,

4 . ऐसा माना जाता है कि उस समय डायनासोरों की लगभग 2468 प्रजातियाँ थी। इनमें से कुछ उड़ती भी थी।

5 . ङायनासोर शब्द ग्रीक भाषा के शब्द Terrible Lizard से आया है जिसका अर्थ होता है भयानक छिपकली। डायनासोर शब्द 1842 में एक ब्रिटिश जीवाश्म विज्ञानी रिचर्ड ओवेन ने दिया था।

6 . डाय़नासोर दहाड़ नही सकते थे ये सिर्फ मुंह बंद करके घुरघुरा सकते थे।







7 . गुजरात की नर्मदा नदी के किनारे भी डायनासोर के अवशेष मिले है ये करीब 7 करोड़ साल पुराने है।

8 . इस बात का पक्का सबूत तो नही है लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि डायनासोर लगभग 200 साल तक जीते थे।

9 . DNA केवल 20 लाख साल तक जीवित रह सकता है। इसलिए डायनासोर के जीवाशम का डीएनए टेस्ट नही किया जा सकता।

10 . जो डाय़नासोर पानी के नजदीक थे उसके सबसे अच्छे अवशेष मिले है।

11 . मांस खाने वाले डायनासोर को थेरोपोड कहा जाता है। मतलब राक्षसी पंजो वाले इनके खुर और नाखून तेज होते थे। बल्कि शाकाहरी डायनासोर के पंजे और नाखून तेज नही थे।


https://bonkerzpro.blogspot.in/2018/05/amazing-facts-about-heart-in-hindi_20.html


12 . वैज्ञानिकों का मानना है कि कुछ डायनासोर ठंडे खून के थे तो कुछ गर्म खून के शाकाहारी डायनासोर ठंडे खून के थे कुछ बड़े आकार वाले शाकाहारी रोज एक टन खाना खाते थे मतलब, एक बड़ी बस के गठ्ठर (bundle) के बराबर बल्कि मांसाहारी डायनासोर गर्म खून के थे और ये अपने साइज के शाकाहारियों से 10 गुना ज्यादा भोजन खा जाते थे।

13 . डायनासोरों की हड्डियाँ खोखली होती थी खासकर मांसाहारी डायनासोरों की ताकि इनका वजन हल्का बना रहे और ये दो पैरो पर चलते थे ताकि ये तेजी से भाग सके और दोनों हाथो से शिकार कर सके शाकाहारी डाय़नासोर अपने भारी शरीर को चलाने के लिए चार पैरों पर चलते थे ये सिर्फ कुछ समय के लिए ही दो पैरों पर संतुलन बना पाते थे।

14 . सबसे बड़े डायनासोर के अंडे बाॅस्केट बाॅल जितने बड़े होते थे जितना बड़ा अंडा उतना ही मोटा उसका कवच ताकि बच्चे बाहर ना आ सके अब तक मिले सबसे छोटे डायनासोरी अंडे की लंबाई 3 cm और वजन 75 gram है ये अंडा किस प्रजाति का था किसी को नही पता सबसे बड़ा डायनासोरी अंडा 19 इंच की लंबाई का मिला है ऐसा माना जाता है कि यह एशिया के मांसाहारी डायनासोर का है डायनासोर की सभी प्रजातिया अंडे देती थी अभी तक 40 प्रजातियों के अंडे मिल चुके है।

15 . 45 फीट लंबे और 6350 किलो वजनी T. Rex {Tyrannosaurus rex} सबसे बड़े मांसाहारी डायनासोर थे इनके पिछले पैर बहुत बड़े-बड़े होते थे लेकिन अगले हाथ बिल्कुल छोटे-छोटे मतलब आज के आदमियों जितने इनके बड़े-बड़े दाँत होते थे जिनकी लंबाई जड़ समेत 10 इंच थी मतलब, iPad जितनी इनके 4 फीट लंबे जबड़े में 50 से 60 दाँत होते थे ये काट सकते थे लेकिन शिकार को चबाते नही थे बल्कि सीधा निगल जाते थे।

16 . सभी डाय़नासोर में Self-Defense सिस्टम मौजूद था मतलब अपनी सुरक्षा के लायक हथियार जन्म से उनके पास होते थे जैसे मांसाहारी के दांत और नाखून लंबे होते थे शाकाहारी के सींग और चौड़े पंजे होते थे लेकिन आज तक कोई ये नही जान पाया की डायनासोर की पीठ पर प्लेट क्यों होती थी।

17 . अधिकत्तर डायनासोर सिर्फ एक हड्डी या एक दाँत से खोजे गए है।

18 . 2015 में एक 4 साल के बच्चे ने 10 करोड़ साल पुराने डायनासोर का जीवाश्म खोजा।

19 . यदि धरती के इतिहास को 24 घंटो का बना दिया जाए तो सुबह 4:00 बजे जीवन शुरू हुआ रात 10:24 पर पेड़-पौधे उगने शुरू हुए 11:41 पर डायनासोर विलुप्त हो गए और रात 11:58:43 पर इंसान का जन्म हुआ।

20 . डायनासोर पत्थर के बड़े-बड़े टुकड़े निगल जाते थे ये इनके पेट में रहकर भोजन पचाने में सहायता करते थे।

21 . डाय़नासोर अंटार्कटिका सहित हर महाद्वीप पर पाए गए है लेकिन उस समय महाद्वीप एक-दूसरे के नजदीक हुआ करते थे।

22 . कुछ डायनासोर की पूंछ 45 मीटर लंबी थी ये लंबी पूँछ भागते समय बैलेंस बनाने में मदद करती थी।

23 . मध्य चीन में ग्रामीण कई साल तक डायनासोरों की हड्डियों को दवा के रूप में प्रयोग करते रहे वे इन्हें ड्रैगन की हड्डियाँ मानते थे कुछ लोगो ने इनको इकट्ठा करके व्यापार बना लिया था. एक मि. झांग नाम के आदमी ने 8,000 किलो हड्डियाँ इकट्ठी कर ली थी।







24 . सबसे तेज डायनासोर थे {Ornithomimus} ये 70km per hour की रफ्तार से दौड़ सकते थे ये हूबहू आज के शुतुरमुर्ग की तरह दिखते थे ये खाते क्या थे आज भी रहस्य है।

25 . अब तक खोजे गए सबसे बड़े डाय़नासोर के कंकाल की लंबाई 89 फीट है इसका नाम रखा गया {Diplodocus} ये अमेरिका के व्योमिंग शहर में मिला था सबसे छोटे डायनासोर के कंकाल की लंबाई केवल 4 इंच है और इसका वजन एक चुहिया से भी कम रहा होगा इसे हम शाॅपिंग बैग में भी डाल सकते थे।

26 . बोलविया में एक चूना पत्थर की चट्टान पर डायनासोरों के पाँवो के 5,000 निशान पाये गए है ये निशान करीब 6 करोड़ 80 लाख साल पुराने है {Bolivia Dinosaur Footprints}.

27 . ये मजेदार तथ्य है की फिल्म का नाम {Jurassic Park} होने के बावजूद इसमें ज्यादात्तर डाय़नासोर {Cretaceous} काल के थे।

28 . जुरासिक पार्क फिल्म में डायनासोरो की जो आवाज निकाली गई है वह दरअसल सेक्स करते हुए कछुओं की आवाज है।

29 . डायनासोर एकदम से खत्म इसलिए हुए क्योंकि आज से 6.5 करोड़ साल पहले मैक्सिको के युकैटन प्रायद्वीप से एक 6 मील व्यास वाला उल्का पिंड टकराया था इस टकराव से 112 मील चौड़ा गढ्ढा बन गया इसकी वजह से बहुत तेज शाॅकवेव पैदा हुई जो पूरी धरती पर फैल गई इससे जो जानवर कुत्ते से बड़े आकार के थे वो सब खत्म हो गए हालांकि, शार्क जेलिफ़िश मछली बिच्छू, पक्षी कीड़े सांप कछुआ, छिपकली और मगरमच्छ जैसे जानवरों की जान बच गई।

30 . जब आप ऑफलाइन होते है तो गूगल क्रोम एक डायनासोर को क्यों दिखाता है।
Ans- इसका मतलब है इंटरनेट के बिना अब आप डायनासोर के युग में रह रहे है यह एक गेम है जिसका नाम है {Easter egg Chrome T-Rex Game} इस गेम को 6 डेवलपर्स की छोटी सी टीम ने बनाया है {Edward Jung} और Sebastien Gabriel दो मुख्य डेवलपर्स है और गूगल के कैंपस में एक डायनासोर का कंकाल भी है जिसे ‘Stan’ नाम दिया गया है।

मंगलवार, 22 मई 2018

मौत (मृत्यु) से जुड़े 35 रोचक तथ्य। Amazing Facts About Death.







नमस्कार दोस्तो में योगेन्द्र एक बार फिर से आपका स्वागत करता हुं अपने ब्लाॅग गजब दुनिया पर। दोस्तो पिछले पोस्ट में मैने आपको प्यार की निशानियों के बारे में कुछ रोचक तथ्य बताऐ थे। आशा करता हुं आपको जानकारी अच्छी लगी होगी। तो चलिऐ दोस्तो आज जानते हैं मृत्यु के बारे में कुछ रोचक तथ्य।

जिसने जन्म लिया है उसकी मृत्यु अवश्य होगी यह एक अटल सत्य है हमारे पास चाहे कितनी भी टेक्नोलॉजी आ जाये और इंसान चाहे कितना भी विकसित क्यों न हो जाये। लेकिन यह एक विधि का विधान है जो परम सत्य है और इस नियम को परमात्मा ने बनाया है तो इस नियम को कोई तोड़ नहीं सकता। इन्सान चाहे कितना भी शक्तिशाली और बुद्धिजीवी क्यों न बन जाये, लेकिन कभी भी परमात्मा से आगे नहीं जा सकता। तो आज हम जानते हैं मौत से जुड़े 35 रोचक तथ्य । Interesting facts about death hindi तो चलिए अब शुरू करते हैं।

1 . अगर आपने भगवत गीता पढ़ी हैं या TV सीरियल देखा हैं तो आपको पता होगा की इंसान के शरीर को चलाने वाली आत्मा होती है जो कभी न मरती है और न जन्मती है सिर्फ शरीर मरता है और आत्मा शरीर बदलती है।

2 . कभी भी मृत्यु के समय हमारे शरीर के सारे ओर्गंस एक ही बार में काम करना बंद नहीं करते बल्कि एक एक करके काम करना बंद करते हैं और सबसे लास्ट में हमारे सुनने की क्षमता ख़त्म होती है यानी सभी बॉडी ओर्गंस के रुकने के बाद भी कुछ समय तक इंसान आस पास की बातो को सुन सकता है भले ही दिमाग के काम ना करने की वजह से इंसान कुछ समझ नहीं पाता।

3 . यदि किसी आदमी के सिर को काट दिया जाये तो वह तकरीबन २० सेकंड तक जिन्दा रह सकता है लेकिन किसी इंसान के सिर में गोली मार दी जाए तो वह तुरंत ही मर जायेगा।

4 . दुनिया में प्रतिदिन करीब 1,59,636 लोगों की मृत्यु होती है।







5 . जो एंजाइम पेट में हमारे खाने को पचाते हैं, मरने के 3 दिन बाद वह हमारी आंतो को ही पचाने लग जाते हैं।

6 . लेफ्ट हैंड का इस्तेमाल करने वाले वाले इंसान राइट हैंड यूज करने वालों के मुकाबले 3 साल कम जीते हैं।

7 . किसी भी इंसान की मौत का कारण उसका बुढ़ापा नहीं बनता बल्कि बुढ़ापे में शरीर के एंटीबायोटिक एलेमेंट्स और रोग प्रतिरोधी क्षमता कम हो जाती है जिस से प्राणी को बहुत सारी बिमारी जकड लेती हैं और फिर यही बीमारी उनकी मौत का कारण बन जाती है।

8 . मरे हुए इंसान को जलाने की परंपरा करीब साड़े तीन लाख साल पहले से चली आ रही है।

9 . आपको यह जानकर भी हैरानी होगी की दुनिया में हर साल करीब 7 हजार लोगों की मौत प्रिस्क्रिप्शन पर लिखी दवा का नाम समझ नहीं आने की वजह से होती हैं। क्योंकि डॉ जिस राइटिंग में लिखते हैं वो तो वो ही जाने और मेडिकल स्टोर वाले फिर जो समझ में आये वही  दवाइयां पकड़ा देते हैं।

10 . आपने ये बात नोटिस की होगी की बहुत सारे लोगो की मौत सुबह ढाई बजे से साडे चार  बजे  के बीच होती है , क्या आप जानते हैं क्यों ? क्योंकि वह रात का वो वक़्त होता है जब हमारा शरीर सबसे कमज़ोर हालत में होता है।

11 . ये तो कोई फिक्स नहीं बता सकता लेकिन research के आंकड़ो के अनुसार अब तक करीब 100 अरब से ज्यादा लोगो की मौत हो चुकी है।

12 . न्युयोर्क सिटी में उतनी हत्याएं नहीं होती हैं जितनी वहा आत्महत्याए होती है।

13 . समुद्र में शार्क मछलियों द्वारा हर साल सिर्फ 12 मनुष्य ही मारे जाते हैं जबकि मनुष्य हर घंटे समुद्र में 11,417 शार्क मछलियों को अपना शिकार बना लेता है।

14 . और उस से भी ज्यादा चौकाने वाली बात यह है कि उतनी मौते शार्क अटैक से भी नहीं होती जितनी मौते लोगों के सर पर नारियल गिरने से होती है।

15 . अमेरिका में हर घंटे एक इंसान की मौत ड्रिंक एंड ड्राइव की वजह से होती है।

16 . ब्रिटेन के हाउस ऑफ़ पार्लियामेंट में मरना भी गैर क़ानूनी है।

17 . जब एक बच्चा पैदा होता है तो तब उसकी 300 हड्डिया होती हैं लेकिन मौत के समय तक ये सिफ 206 ही रह जाती है।







18 . यदि दिमाग की कोशिकाओ को ओक्सिजन न मिले तो वे सिर्फ 3 मिनट में ही मर सकती है।

19 . इस बात की ज्यादा संभावना है कि आपकी मौत आतंकवादी हमले की बजाय बाथरूम में पैर फिसलने या बिजली गिरने से हो।

20 . मौत के 6 घंटे बाद हमारा शरीर पूरी तरह से अकड़ जाता है।

21 . कॉकरोच सिर कट जाने के बाद भी नौ दिनों तक जिंदा रह सकते हैं।

22 . भारत में हर घंटे एक महिला की मौत दहेज़ सम्बन्धी कारणो से होती है।

23 . मौत के कुछ घंटो बाद इन्सान की चमड़ी का रंग सफ़ेद और बैंगनी होने लगता है।

24 . प्राचीन मिस्र में लोग अपनी बिल्ली के मरने पर अपनी भौंए छिलवा लेते थे।

25 . दुनिया में बहुत बार ऐसा भी हुआ है कि इंसान को मृत घोषित करने के बाद भी उनको जिन्दा पाया गया है।

26 . हर चालीस सेकेंड में कोई ना कोई आत्महत्या कर ही लेता है।

27 . हर नब्बे सेकेंड में बच्‍चा पैदा करते हुए एक मां की मौत हो जाती है।

28 . मौत के बाद शरीर का जो अंग धरती के सबसे नजदीक होता हैं खून का बहाव भी उसी तरफ हो जाता हैं और फिर खून जम जाता है।

29 . नाखून मृत्यु के बाद नहीं बढ़ते। लेकिन चमड़ी के सूख जाने से नाखूनों को देखकर ऐसा लगता है कि वो मृत्यु के बाद भी बढ़ रहें हैं।

30 . WHO (world health orgnisation) के अनुसार आठ लोगों में से एक आदमी की मौत का कारन वायु प्रदुषण है यानी हवा इतनी गंदी हो चुकी है कि अगर वह फेंफडों में जाती है तो  उसके जरिए शरीर के खून को भी गन्दा कर देती है।

31 . क्या आपको पता है कि मृत पड़े शव का अंदाज़ा कैसे लगाया जाता है कि मृत्यु कितने समय पहले हुई हैं ? इसका अंदाजा मृत शव पर पड़े हुए कीड़ो की प्रजाति से लगाया जाता है।

32 . ब्रिटेन की एक कंपनी जिसका नाम ”रेंट ए मॉउरनर” है यह किसी की मृत्यु पर लोगो को रोने के लिए किराये पर देती है और इन लोगो को मृत के घर जाकर उसके लिए रोना होता है और ये लोग बिलकुल ऐसे रोते हैं मनो मृतक की ही फॅमिली हो।

33 . फांसी देने के बाद आदमी का लिंग सख्त हो जाता हैं और कभी-कभी तो मरने के बाद इसमे से वीर्य स्खलन भी हो जाता हैं।

34 . जिन बिमारियो का इलाज आसानी से किया जा सकता हैं उनकी वजह से भी हर साल 4 लाख से ज्यादा मौते होती हैं।

35. धरती की तुलना में पानी में शव 4 गुणा तेजी से सङता हैं।

दोस्तो पोस्ट आपको कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताये। और अगर आप किसी चीज के बारे में जानना चाहते हैं तो कमेंट करके जरूर बताये कोशिश करेंगे आपकी उत्सुकता को पुरी करने की।

सोमवार, 21 मई 2018

सच्चे प्यार की 15 निशानियां। 15 Signs About True Love.

नमस्कार दोस्तो में योगेन्द्र एक बार फिर से आपका स्वागत करता हुं अपने ब्लाॅग गजब दुनिया पर। दोस्तो पिछले पोस्ट में मैने आपको दिल के बारे में कुछ रोचक तथ्य बताऐ थे। आशा करता हुं आपको जानकारी अच्छी लगी होगी। तो चलिऐ दोस्तो आज जानते हैं सच्चे प्यार की निशानियों के बारे में कुछ रोचक तथ्य।



ये हैं सच्‍चे प्‍यार की 15 निशानियां

हम सभी को कभी न कभी किसी न किसी से प्यार होता ही है. जिस वक्त ये फीलिंग हमारे मन में आती है हम ये भरोसा करने लग जाते हैं कि यही एक बात है जो सच है और बाकी सबकुछ झूठ और फरेब ही है.

प्यार हो जाने पर इंसान अपने सपनों को किसी और की सोच के साथ साझा करने लगता है. पर क्या ये प्यार ही सच्चा प्यार है? कहीं ये सिर्फ आकर्षण तो नहीं?

ये कुछ ऐसी बातें हैं जिन्हें सच्चे प्यार का आधार माना जाता है. अगर आपका प्यार सच्चा है तो कभी न कभी आपको भी ये बातें महसूस हुई होंगी और अगर नहीं हुई हैं तो अब भी वक्त है. सच्चा प्यार कभी भी किसी भी उम्र में मिल सकता है:

1. क्या आपके साथ ऐसा होता है कि अगर आप सड़क पर अकेले चल रहे हैं तो आपके ख्यालों में सिर्फ वही शख्स रहता है. आपके आस-पास बहुत सी चीजें होती हैं लेकिन आपके विचारों में सिर्फ वही शख्स होता है?

2. क्या अपना फेवरिट लव सांग सुनने पर आपको सिर्फ उसी की याद आती है और आपको ये लगता है कि उस गाने का हर शब्द आपको ही ध्यान में रखकर लिखा गया है?

3. क्या आपको उस शख्स की हर बुराई और बचकानी हरकत में भी अच्छाई नजर आती है और उसकी गलतियों प्यार आता है?

4. क्या आप दोनों के बीच खूब बहस होती है लेकिन अंत में आप सारी बातें भूलकर कूल हो जाते हैं?

5. क्या आप उसकी गैर-मौजूदगी में खुद को अधूरा महसूस करते हैं? चाहे कितने ही लोग आपके साथ हों आपकी नजरें उसे ही खोजती हैं?

6. क्या उसके दुखी होने पर आपको भी दुख होता है और आप चाहते हैं कि कैसे भी करके आप उसके दुख को दूर कर दें?

7. क्या आपको अपने प्यार पर पूरा भरोसा है और आपको कोई डर नहीं है कि आप उसे खो देंगे? क्या आप इस बात पर यकीन कर चुके हैं कि वो हमेशा आपके साथ ही रहेगा?







8. क्या आपको उसके लिए किसी चीज की कुर्बानी देने में कुछ भी बुरा नहीं लगता है और आपको लगता है कि ऐसा करने से उसे खुशी होगी इसलिए यही करना सही है?

9. आप खुद तो उससे लड़ाई कर लेते हैं और मन ही मन दुखी भी होते हैं. पर क्या किसी और का उसके खिलाफ बोलना आपको जरा भी नहीं सुहाता है और आप उस दूसरे शख्स को खरी-खोटी सुना देते हैं?

10. क्या अब आप जो कुछ भी करते हैं 'हम' की भावना से करते हैं और 'मैं' की भावना को उसके मिलने के बाद से ही छोड़ दिया है?

11. क्या कई बार पब्लिक प्लेसेज पर आप एक-दूसरे को छेड़ते है और ये भूल जाते हैं कि आपके आस-पास दूसरे भी मौजूद हैं?

12. क्या आपने इस नए साथी मिलने के बाद से आप अपने फेसबुक पेज पर काफी कुछ बदल रहे हैं? मसलन अपनी प्रोफाइल पिक्‍चर बदलना, आए दिन रोमांटिक गानों का अपडेट डालना, पॉजिटिव बातें और लव या उससे जुड़े पोस्‍ट शेयर करना.






13. क्या अब आपको कहीं भी अकेले जाना अच्छा नहीं लगता है और अकेले होने पर आप उसके साथ की ख्वाहिश करते हैं?

14. क्या अब लोगों ने आपसे ये पूछना शुरू कर दिया है कि आप दोनों शादी कब कर रहे है?

15. क्या आप अपने आप से ये कहते हैं कि मुझे अपने साथी के लिए सबसे अच्छा बनना है क्योंकि वो सबसे अच्छा है और बेस्ट डिजर्व करता है?

रविवार, 20 मई 2018

दिल के बारे में कुछ रोचक तथ्य। Amazing Facts About Heart.

नमस्कार दोस्तो में योगेन्द्र एक बार फिर से आपका स्वागत करता हुं अपने ब्लाॅग गजब दुनिया पर। दोस्तो पिछले पोस्ट में मैने आपको दुनिया के कुछ अजब गजब कानूनो के बारे में कुछ रोचक तथ्य बताऐ थे। आशा करता हुं आपको जानकारी अच्छी लगी होगी। तो चलिऐ दोस्तो आज जानते हैं ह्र्दय के बारे में कुछ रोचक तथ्य।

दिल को संभाल के रखो, ये एक अमुल्य अंग हैं। आज हम आपको दिल के बारे में गजब बाते बताने जा रहे हैं।

1. आपका दिल लेफ्ट में नही बल्कि छाती के बिल्कुल बीच में होता हैं

2 . आपका दिल एक बार धङकने से 70ml और 1 मिनट में 4.7 लीटर और पुरे दिन में लगभग 7570 लीटर और पुरे जीवन में लगभग 16 करोङ लीटर खुन पंप करता हैं। ये एक नल के 45 साल तक खुले रहने के बराबर हैं।

3 . आपका दिल शरीर के अलग होने के बाद भी तब तक धङकता रहता हैं जब तक इसे पर्याप्त मात्रा में आॅक्सीजन मिलती रहे. क्योंकि इसका खुद का विधुत आवेग होता हैं

4 . 4 हफ्ते की प्रेग्नेंसी के बाद बच्चे का दिल धङकना शुरू हो जाता हैं।

5 . अभी तक किसी इंसान की सबसे कम 26 धङकन प्रति मिनट और सबसे ज्यादा 480 धङकन प्रति मिनट रिकाॅर्ङ की गई है।

6 . जैसा गाना आप सुन रहे हो उसी के अनुसार आपके दिल की धङकन भी बदल जाती हैं।

7 . ब्लू व्हेल का दिल एक कार जितना बङा और लगभग 590 kg वजन का होता हैं ये सभी जीवो में बङा होता हैं।

8 . 'Etruscan Shrew' ( मलेशिया और कुछ और देशो में चुहे की एक प्रजाति ) का दिल सबसे ज्यादा 1511 धङकन प्रति मिनट और 'Hibernating Groundhog' ( नार्थ अमेरिका की एक प्रकार की गिलहरी ) का दिल सबसे कम 5 धङकन प्रति मिनट रिकाॅर्ङ किया गया है।

9 . जानवरो में सबसे छोटा दिल 'Fairy Fly' ( ततैया के जैसा ) का होता हैं जिसकी लंबाई सिर्फ 0.02 Centimeter होती है।

10 . पाईथन ( सांप ) के दिल का आकार भोजन करते समय बङा हो जाता हैं।






11 . शरीर के आकार के हिसाब से कुते का दिल सबसे बङा होता हैं

12 . आॅक्टोपस के तीन दिल होते हैं।

13 . इतिहास: 1893 में पहली सफल हार्ट सर्जरी हुई। 1950 में पहली सफल कृत्रिम वाल्व ङाली गई , 1967 में पहली बार किसी इंसान का दिल दुसरे इंसान में ङाला गया ( वो इंसान 18 दिन तक जीवित रहा ) और 1982 में पहला स्थायी कृत्रिम दिल लगाया गया।

14 . सेक्स करते समय हार्ट अटैक आना बहुत ही Rare हैं। इनमे से 75% भी तब आया हैं जब कोई पुरूष अपनी पत्नी को धोखा दे रहा हो।

15 . दिल के Electric Current ( ECG ) को मापने वाली मशीन का अविष्कार 1903 में 'Williem Einthoven' ने किया था।

16 . दिल की बिमारियो से सबसे ज्यादा लोग 'तुर्कमेनिस्तान' में मरते हैं, हर साल 1 लाख में से 712 लोग।

17 . Love को Denote करने के लिऐ 'Heart Symbol' का प्रयोग सन् 1250 से हो रहा हैं, लेकिन क्यों हो रहा हैं ये आजतक किसी को नही पता।






18 . यदि हमारा दिल शरीर से बाहर खुन को पंप करे तो यह खुन को 30ft उपर तक उछाल सकता हैं।

19 . कोकीन ङ्रग्स की लत लगे आदमी का दिल शरीर के बाहर निकालने के बाद भी 25 मिनट तक धङक सकता हैं।

20 . आपका बायाँ फेफङा दाये फेफङे से आकार में छोटा होता हैं क्योंकि उसे दिल को जगह देनी होती हैं।

21 . हमारे शरीर की सबसे बङी धमनी 'अरोटा' जो दिल में पाई जाती हैं, की मोटाई गार्ङन में पाई जाने वाली पाईप के बराबर होती हैं।

22 . महिलाओ के दिल की धङकन पुरूषो की धङकन से हर मिनट 8 ज्यादा होती हैं।

23 . दिल का कैंसर बहुत ही कम होता हैं क्योंकि Heart Cells समय के साथ फैलना बंद कर देती हैं।

24 . 3000 साल पुरानी मम्मियो में भी दिल की बिमारियां पाई गई हैं।

25 . दिल के धङकने पर जो 'Thump-Thump' की आवाज आती हैं, वह दिल में पाई जाने वाली 4 वाल्व के खुलने और बंद होने की वजह से बनती हैं।

26 . आपका दिल शरीर के सभी 75 Trillions Cells को खुन भेजता हैं, सिर्फ आँख में पाई जाने वाली काॅर्निया सेल को छोङकर।

27 . पुरूष और महिला दोनो में हार्ट अटैक के लक्ष्ण अलग-अलग होते हैं, एक टुटा हुआ दिल भी हार्ट अटैक की तरह फील करता हैं।

28 . Heart Attack आने के सबसे ज्यादा चांस सोमवार की सुबह को और साल में सबसे अधिक क्रिशमश ङे के दिन होते हैं।

29 . आपका दिल एक मिनट में 72 बार और पुरे दिन में लगभग 1 लाख बार और पुरे जीवन में लगभग 2.5 अरब बार धङकता हैं।








30 . आपके दिल का वजन 250 से 350 ग्राम होता हैं, यह 12cm लंबा 8cm चौङा और 6cm मोटा यानि आपकी दोनो हाथो की मुट्ठी के आकार का होता हैं।

31 . नऐ पैदा हुऐ बच्चे के दिल की धङकन सबसे तेज होती हैं, (70-160 Beat Per Minute) और बुढापे में दिल की धङकन सबसे स्लो होती हैं, (30-40 Beat Per Minute).

32 . हर दिन आपका दिल इतनी एनर्जी पैदा करता हैं, कि एक ट्रक को 32km तक चलाया जा सके और पुरे जीवन में चाँद पर आने जाने के बराबर

दोस्तो अगर आपको पोस्ट अच्छी लगे तो आप अपने दोस्तो के साथ जरूर शेयर करे

दुनिया के 100 अजब गजब कानून। Amazing Laws From Around The World In Hindi.

नमस्कार दोस्तो में योगेन्द्र एक बार फिर से आपका स्वागत करता हुं अपने ब्लाॅग गजब दुनिया पर। दोस्तो पिछले पोस्ट में मैने आपको कैंसर उपचार मुश्किल हैं पर नामुमकिन नही के बारे में उपचार से जुङी पुरी जानकारी आपके साथ साझा की थी आशा करता हुं आपको जानकारी अच्छी लगी होगी। तो चलिऐ दोस्तो आज जानते हैं दुनिया के 100 अजब गजब कानूनो के बारे में कुछ रोचक तथ्य।


अगर हम दुनिया के अलग अलग कानूनों का अध्यन्न करे तो हमे हर देश में कुछ ऐसे कानून नज़र आयेंगे जो कि सुनने में बहुत ही अजीबो गरीब होते है, जिनको सुनकर यह समझ नहीं आता कि इस क़ानून को बनाने के पीछे लॉजिक क्या है जैसे कि सन फ्रांसिस्को में आप अपनी कार को अंडरवेयर से साफ़ नहीं कर सकते है, यह एक अपराध है या फिर नेवाडा के युरेका में मूंछों वाले मर्दों का महिलाओं को kiss करना गैरकानूनी है। इनमे से कुछ कानून तो  सैंकड़ों साल पुराने हैं। इन्हें न तो बदलने की कोशिश की गई, न ही खत्म किया गया। ये अब भी किसी परंपरा की तरह चल रहे हैं। वैसे तो ऐसे कानूनों कि संख्या बहुत ज्यादा है पर हमने आप के लिए यहाँ 100 ऐसे ही विचित्र कानूनो का संकलन किया है।


1. ओकलाहोमा में अगर आपने किसी कुत्ते को चिढ़ाने की कोशिश की, तो आपको हिरासत में ले लिया जाएगा।

2. ऊटाह में सड़क किनारे पेपर बैग में वायलिन कैरी करना गैरकानूनी है।

3. सन फ्रांसिस्को में सड़क किनारे घोड़े के खाद का 6 फीट ऊंचा ढेर लगाना गैरकानूनी है।

4. टेक्सास के देवोन में अर्धनग्न होकर फर्नीचर बनाना कानून के खिलाफ है।







5. मोन्टाना के बोजमैन में एक कानून के तहत सूर्यास्त के बाद घर के आंगन में सभी तरह की यौन गतिविधियों पर प्रतिबंध है।

6. कैलिफोर्निया में ड्राइवर रहित वाहन को 60 मील/ घंटे के अधिक रफ्तार से चलाना गैरकानूनी है।

7. फ्लेरिडा में सार्वजनिक रूप से पुरुषों के स्ट्रेपलेस (बिना फीते) गाउन पहनने पर प्रतिबंध है। ऐसा करने पर उन्हें जुर्माना हो सकता है।

8. दक्षिण कैरोलीना में रविवार के दिन अदालत भवन के बाहर महिलाओं को मारना गैरकानूनी नहीं है।

9. टेनेसी में अगर आप कार ड्राइव करते वक्त सो गए, तो फिर आप कानून तोड़ने के भागीदारी होंगे।

10. न्यूयॉर्क में छत से कूदने पर मौत की सजा का प्रावधान है।

11. पेनसिल्वेनिया के दानविले में आग लगने के एक घंटे पहले फायर नोजल चेक होना जरूरी है।

12. विस्कॉन्सिन के कॉनर्सविले में यौन क्रिया के दौरान जब महिला ऑरगेज्म के करीब हो, तब पुरुष द्वारा बंदूक फायर करना गैरकानूनी है।

13. पेन्सिलवेनिया में डॉलर को धागे से बांध कर दूसरों को झांसा देना कानून के खिलाफ है।

14. न्यूयॉर्क के रेस्टोरेंट में सैंडविच को ‘कॉर्न्ड बीफ सैंडविच’ बोलना गैरकानूनी है, अगर वह सफेद व मेयोनाइज ब्रेड से बना हो।

15. सन फ्रांसिस्को में कार वॉशिंग के दौरान कार को अंडरवेयर से साफ करना गैरकानूनी है।

16. फ्रांस में ‘ईटी’ (एक्सट्रा टेरस्ट्रियल) डॉल बेचना गैरकानूनी है। यहां उन डॉल्स को बेचने की इजाजत नहीं, जिनके ह्यूमन फेस नहीं होते हैं।

17. लुसियाना में कुदरती दांतों से किसी को काटने पर सामान्य बेईज्जती कहा गया है। लेकिन अगर नकली दांत से किसी को काटा गया हो तो घोर बेईज्जती कहते हैं।






18. वाशिंगटन में किसी भी परिस्थिति में वर्जिन के साथ सेक्स करना गैरकानूनी है। इसमें सुहागरात भी शामिल है।

19. स्विटजरलैंड में रात 10 बजे के बाद पुरुषों द्वारा खड़े होकर रिलैक्स करने को गैरकानूनी कहा गया है।

20. फ्लोरिडा में गुरुवार के दिन 6 बजे के बाद सार्वजनिक जगहों पर पादना गैरकानूनी है।

21. मैसाच्यूट्स रात में बगैर नहाए बिस्तर पर जाना गैरकानूनी है। हालांकि, रविवार के दिन नहाना गैरकानूनी है।

22. सऊदी अरब के जिद्दा में 1979 में होटल के स्वीमिंग पूल में नहाने पर पाबंदी लगा दी गई थी।

23. सैमोओ में खुद के जन्मदिन का तारीख भूलना जुर्म है।

24. अलाबामा में जेल प्रहरियों का अपनी बीबियों से बातचीत करना गैरकानूनी है।

25. इंगलैंड के लंदन में सिटी कैब में पागल कुत्तों या लाशों को ले जाना गैरकानूनी है।

26. इंगलैंड में संसद के सदन के भीतर मरना गैरकानूनी है।

27. इंगलैंड में क्वीन स्टैंप को उल्टा चिपकाना राजद्रोह की श्रेणी में आता है।

28. लॉस एंजिल्स में अगर वेटर कस्टमर से कहता है कि ‘मैं एक एक्टर हूं’, तो ये गैरकानूनी है।

29. इंडियाना में बार्बी डॉल को मेन्स के कपड़े पहनाना गैरकानूनी कृत्य है।

30. एरिज के सिडोना में हस्तरेखा देख कर झूठ बोलना गैरकानूनी है।

31. टेक्सास में खाली बंदूक दिखाकर किसी को धमकी देना गैरकानूनी है।

32. ऑस्ट्रेलिया में उस जानवर का नाम लेना गैरकानूनी कृत्य है, जब आप उसे खाना चाहते हैं।

33.  फ्रांस के कान्स में जेरी लुईस का मास्क पहनना गैरकानूनी है।

34. न्यू जर्सी में अगर ट्रैफिक पुलिस के इस सवाल ‘क्या तुम्हें पता है, मैंने तुम्हें क्यों रोका?’ पर आपने ये ‘अगर तुम्हें नहीं पता, तो मैं तुम्हें नहीं बताऊंगा’ जवाब दिया, तो आप पर स्वत: 300 डॉलर यानी 18 हजार रुपए का जुर्माना हो जाएगा।

35. यॉर्क के प्राचीन शहर सीमा के अंदर किसी स्कॉट नगारिक को मारना गैरकानूनी है, अगर वह अपने साथ तीर-धनुष लेकर चल रहा हो।






36. लंदन में टैक्सी रोकना उस वक्त गैरकानूनी है, जब आप प्लेग बीमारी से ग्रसित हैं।

37. केंटुकी में मैदान को लाल रंग रंगना गैरकानूनी है।

38. पुर्तगाल में समुद्र में पिशाब करना गैरकानूनी कृत्य है।

39. दक्षिण कैरोलीना में कुंआरी लड़कियों के एडिबल पैंटीज खरीदने पर पाबंदी है।

40. इटली में मोटे लोगों के पॉलिस्टर कपड़ों से बना परिधान पहनने पर पाबंदी है।

41. मोन्टाना में फोनबुक को आधे हिस्से में फाड़ना गैरकानूनी है।

42. कैलिफोर्निया में अगर कोई स्मूदी (रसीले फलों का जूस), जिसमें गठीला पदार्थ हो बेचते पाया गया, तो वह व्यक्ति कानूनी तोड़ने की श्रेणी में आएगा।

43. मिशिगन में फायर हाईड्रेंट के साथ घड़ियाल को चेन से बांधना गैरकानूनी है।

44. अर्कन्सास में व्हाइट वेडिंग गाउन में दूसरी बार महिलाओं के शादी करने पर मनाही है।

45. ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में रविवार को दिन के वक्त सुर्ख पिंक पैंट्स पहनने पर पाबंदी है।

46. कनेक्टिकट में नाइट वॉचमैन (चौकीदार) काम के दौरान डिकैफिनेटेड कॉफी नहीं पी सकते हैं।

47. केंटुकी में जेब में आइसक्रीम कोन्स ले जाना गैरकानूनी है।

48. मिनेसोटा में अगर आप बिल्ली के पीछे अपने पालतू कुत्ते को दौड़ाने के लिए उकसाते हैं, तो ये गैरकानूनी कृत्य की श्रेणी में आएगा।

49. लोआ में चुंबने लेने के पांच मिनट बाद आप कानून तोड़ने की श्रेणी में आते हैं।

50. अमेरिका के 24 राज्यों में एक कानून के तहत औरत अपने पति को तलाक दे सकती है, अगर वो नामर्द है।

51. इलियोनॉस में पालतू के मुंह में जली हुई सिगार देना गैरकानूनी है।

52. फ्लोरिडा के मियामी में जानवरों की नकल उतारना गैरकानूनी है।

53. ओहियो के ऑक्सफोर्ड में किसी मर्द की तस्वीर के सामने औरतों का कपड़े पहनना गैरकानूनी है।

54. बाल्टीमोर में शेर को सिनेमाहॉल ले जाना गैरकानूनी कृत्य है।

55. वाशिंगटन में अभिभावकों का खुद को धनी जताना गैरकानूनी है।

56. टेक्सास में अगर आप अपराध कबूल करना चाहते हैं, तो आपको कानूनी तौर पर 24 घंटे पहले पुलिस को सूचित करना होगा।

57. दक्षिण डकोटा में पनीर की फैक्ट्री में सोना गैरकानूनी कृत्य है।

58. मैरीलैंड में रोडियो पर रैंडी न्यूमैन्स के गीत ‘शॉर्ट पीपल’ पर प्रतिबंध जारी है।

59. मिसौरी में महिला ने अगर नाइट गाउन पहनी हो, तो दमकल कर्मी उसे बचा नहीं सकता, क्योंकि वहां ऐसा करना गैरकानूनी कृत्य है।

60. ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया शहर में आप अपने घर का ब्लब खुद नहीं बदल सकते है इसकेलिए आपको किसी लाइसेंस शुदा इलेक्ट्रिसियन को बुलाना होगा।

61. फ्रांस में सुअर का नेपोलियन नामकरण करना गैरकानूनी है।

62. इंडोनेशिया में हस्तमैथुन करते पाए जाने पर सिर कलम करने का सजा का प्रावधान है।

63. सन सल्वाडोर में नशे में धुत होकर गाड़ी चलाने वाले शख्स को आग से झुलसाकर मारने का प्रावधान है।

64. बेहराइन में एक पुरुष ही कानूनी तौर पर किसी महिला के गुप्तांग की जांच (दर्पण देखकर) कर सकता है।

65. रोड आइलैंड पर रविवार के दिन एक ही ग्राहक को टूथ पेस्ट व टूथ ब्रश बेचना गैरकानूनी है।

66. मिनियापोलिस के अलेक्जेंड्रिया में एक पुरुष का सार्डिन मछली की मौजूदगी में महिला के साथ यौन संबंध स्थापित करना गैरकानूनी है।

67. सिंगापुर में च्यूइंग गम चबाना गैरकानूनी है।

68. एरिजोना में ऊंट का शिकार करना गैरकानूनी है।

69. नॉर्थ कैरोलीना मरे लोगों के सामने कसम लेना गैरकानूनी कृत्य है।

70. फ्लोरिडा में पॉर्क्यूपाइन (कांटेदार जानवर) के साथ यौन क्रिया करना गैरकानूनी है।

71. बर्मा में इंटरनेट का इस्तेमाल करना कानून के खिलाफ है। अगर कोई ऐसा करते पकड़ा जाता है, तो उसे जेल हो सकती है।

72. लोआ में घोड़ों का फायर हाइड्रेंट चबाना या खाना गैरकानूनी कृत्य है। इसलिए घोड़े मालिक जरा सावधान।

73. वर्माउंट में महिला को नकली दांत लगाने से पहले पति से लिखित में सहमति लेना जरूरी है।

74. लॉस एंजिल्स में एक ही टब में दो बच्चों को स्नान कराना गैरकानूनी है।

75. ओकलाहोमा में अगर आपके बाथटब में गधा सोता पाया गया, तो ये कानून के खिलाफ है।

76. इजरायल में रविवार के दिन नाक झाड़ने पर आप पर मामला दर्ज हो सकता है।

77. स्वीडन में वेश्याओं की सेवाएं लेना गैरकानूनी है। जबकि यहां वेश्यावृत्ति वैध है।

78. थाईलैंड में बगैर अंडरवियर पहने घर से बाहर निकलना गैरकानूनी कृत्य है।

79. कैलिफोर्निया में छोटे तलाब में बच्चे को खेलता छोड़ना गैरकानूनी है।

80. ओकलाहोमा में ऑटोमोबाइल से छेड़छाड़ करना अवैध है।

81. जर्मनी के राजमार्ग पर गाड़ी रोकना गैरकानूनी है।

82. तुर्की में 80 साल के वयोवृद्ध के पायलट बनने पर प्रतिबंध है।

83. शिकागो में ऐसी जगह पर खाना गैरकानूनी है, जहां पर आग हो।

84. पेनसिल्वेनिया में बाहर खुले में फ्रिज के ऊपर नींद लेना गैरकानूनी कृत्य है।

85. नेवाडा के युरेका में मूंछों वाले मर्दों का महिलाओं को kiss करना गैरकानूनी है।

86. ओहियो में मछली को शराब पिलाना गैरकानूनी कृत्य है।

87. फ्लोरिडा के मियामी में पुलिस थाने में स्केटिंग करना कानून के खिलाफ है।

88. फ्लोरिडा में रविवार के दिन अविवाहित महिलाओं का पैराशूट पर उड़ना गैरकानूनी है। इसके लिए उन्हें जेल भी हो सकती है।

89. टेक्सास में होटल की दूसरी मंजिल से किसी भैंस पर गोली चलाना गैरकानूनी है।

90. कोलराडो के शहरी क्षेत्र में किसी पक्षी का शिकार करना गैरकानूनी है।

91. अलाबामा में आंखों पर पट्टी बांधकर गाड़ी चलाना अवैध है।


2. लोवा में पुरुषों का बीयर की तीन सिप लेना गैरकानूनी है, अगर वे अपनी पत्नी के साथ बिस्तर पर हों।

93. कैलिफोर्निया के शिको में अगर कोई शख्स शहरी सीमा के भीतर न्यूक्लियर डिवाइस विस्फोट करता है, तो उसे 500 डॉलर यानी 30 हजार रुपए का जुर्माना भरना होगा।

94. ऊटाह में चलती एम्बुलेंस में महिलाओं का पुरुषों को साथ सेक्स करना गैरकानूनी है।

95. कोलंबिया में बिगफुट (बड़े पैर वाला मानव, जो शायद ही मिले) को मारना गैरकानूनी है।

96. लेबनान में अगर कोई पुरुष किसी नर जानवर के साथ यौन क्रियाएं करता पकड़ा जाए, तो उसे मौत की सजा हो सकती है। लेकिन अगर नर की जगह मादा जानवर हो, तो फिर किसी तरह के सजा का प्रावधान नहीं है।

97. मिनेसोटा में कपड़े धोने वक्त एक ही वाशिंग लाइन पर पुरुष और महिलाओं के अंत: वस्त्र रखना गैरकानूनी है।

98. टेक्सास में खुद की आंखों को बेचना गैरकानूनी है।

99. केंटुकी में छह फीट से ज्यादा लंबे हथियार को छुपा कर ले जाना गैरकानूनी है।

100. मोन्टाना में फोनबुक को आधे हिस्से में फाड़ना गैरकानूनी है।


Gajab Duniya

ङायनासोर के बारे में कुछ रोचक तथ्य। Amazing Facts About Dinasour

नमस्कार दोस्तो में योगेन्द्र एक बार फिर से आपका स्वागत करता हुं अपने ब्लाॅग गजब दुनिया पर। दोस्तो पिछले पोस्ट में मैने आपको मृत्यु के बार...